{ Anuj ki report }
आज जमानत मिलते ही लखनऊ पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर लिया था। लखनऊ पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आपको बता दे कि अब उनको 14 दिन तक अस्थायी जेल में रखा जाएगा।
लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लेकर गुपचुप तरीके से महानगर सिविल अस्पताल पहुंची और मेडिकल जांच कराया।
पुलिस उनको छुपाकर ले गई और कांग्रेसी कार्यकर्ता भटकते रहे। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वहीं, इससे पहले जब अजय कुमार लल्लू को कोर्ट में पेश किया जा रहा था, तब कोर्ट परिसर के बाहर कांग्रेस समर्थक जमा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगरा पुलिस लाइन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया था।