1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ATS को मिली बडी कामयाबी, बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसे 2 रोहिंग्या गिरफ्तार, रिश्तेदारों के बारी-बारी से ला रहा था भारत

यूपी ATS को मिली बडी कामयाबी, बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसे 2 रोहिंग्या गिरफ्तार, रिश्तेदारों के बारी-बारी से ला रहा था भारत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ:यूपी की एंटी टेररिस्ट स्कवायड ATS को बड़ी कामयाबी मिली है। ATS ने बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसे दो रोहिंग्या को दबोचा है। आशंका जताई जा रही है कि ये अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कराने का काम करते हैं। ATS ने जिन दो रोहिंग्या को दबोचा है उनका नाम नूर आलम उर्फ मोहम्मद रफीक और आमिर हुसैन है। दोनों को ATS ने सोमवार देर रात गाजियाबाद से पकड़ा था। मंगलवार को इन्हें कोर्ट मे पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

आपको बता दें कि पकड़ा गए नूर आलम फर्जी दस्तावेजों से भारत की नागरिकता दिलाने का काम करता था। ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों मूलत: म्यांमार के रहने वाले हैं। इस समय ये बांग्लादेश स्थित नयापाड़ा में शरणार्थी शिविर में रह रहे थे। नूर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो कुछ साल पहले भी भारत आया था। यहां वो मेरठ में रहने लगा था।

वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि 6 जनवरी को अजीजुल्लाह को गिरफ्तार किया गया था। यह भी अवैध तरीके से भारत आया था। नूर इसका बहनोई है। अजीजजुल्लाह की निशानी पर ही दोनों को पुलिस ढूंढ रही थी। आमिर दिल्ली के खजूरी खास स्थित श्रीराम कालोनी में रहने लगा था। दोनों की मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी। इसके बाद भारतीय नागरिकता के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने में लगे थे।

आपको बता दें कि पुलिस ने दोनों रोहिंग्या के पास से जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड के अलावा मोबाइल फोन और 70 हजार से अधिक रुपए बरामद किए हैं। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...