उत्तर प्रदेश में भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करने पर तीन एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने करीब 150 लोगों को अभियुक्त बनाया है। दअरसल प्रदेश में बिना अनुमति के जुलूस निकालने को लेकर हुए हंगामे में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बहुजन क्रांति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है।
उधर, थाना सदर बाजार में जिला संयोजक समेत 15 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं बेहट में 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने जिला संयोजक समेत छह अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बताते चलें कि, बुधवार को सीएए के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया था। जिस कारण सुबह से ही कई जिलों में बाजारों में दुकाने बंद रही।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि, बिना अनुमति के जुलूस निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। जिस वजह से हंगामा हो गया। साथ ही उन्होंने ये बताया कि, आमजन को काफी परेशानी हो रही थी।