विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान में प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी के दिग्गज मोर्चे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को ताबड़-तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे।

हालांकि, इसी बीच एक बड़ी खबर यह है कि भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री अमित शाह का अंबेडकरनगर का प्रस्तावित दौरा निरस्त हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि यूक्रेन संकट को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मीटिंग के चलते जनसभा निरस्त कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री का यूपी का अन्य प्रस्तावित दौरे का कार्यक्रम यथावत निर्धारित है।
अंबेडकरनगर में अब अनुराग ठाकुर जनसभा करेंगे। यह जानकारी भी जिलाध्यक्ष ने दी। बता दें कि पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। पांचवें चरण में 11 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने 2017 में इस चरण में 47 सीटें जीती थी।
पांचवें चरण के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है, जहां पर 692 उम्मीदवार किस्मत आजमाने उतरे हैं। पांचवें चरण में भगवान श्रीराम के अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम होने हैं। बीजेपी के लिए अपने दुर्ग को बचाए रखने की चुनौती है तो सपा, बसपा और कांग्रेस सत्ता की वापसी दारोमदार इसी चरण में टिका है।