यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावी मतदाता संवाद का मंच तैयार हुआ है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम ने कहा कि आज मैं एक विशेष अपील करने आया हूं। वर्तमान में पूरा देश और दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने फ्री में टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन दी।
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावी मतदाता संवाद का मंच तैयार हुआ है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम ने कहा कि आज मैं एक विशेष अपील करने आया हूं। वर्तमान में पूरा देश और दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने फ्री में टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन दी। जिन लोगों ने वैक्सीन के लिए गुमराह किया और कहा कि ये भाजपा की वैक्सीन है उन्हें बताना है कि जब भाजपा की वैक्सीन है तो भाजपा को ही वोट देंगे।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार राशन की डबल डोज हर महीने लोगों को दे रही है। 43 लाख गरीबों को उत्तर प्रदेश में आवास दिया। 2.61 लाख को शौचालय दिया गया। ये हाइवे, डिफेंस कॉरिडोर, आदि 2017 से पहले भी आ सकते थे। उससे पहले इत्र वाले मित्र सारा पैसा खा जाते थे।
विकास ठप होता था। गरीब वंचित होता था। जब सरकार का बुलडोजर चला तो 30 हज़ार करोड़ की रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ जा रही है। दिल्ली की यात्रा महज़ 30 मिनट में होगी। विधायक मंजू शिवच और संसद सत्यपाल ने इसके लिए मेहनत की। पहले कहा जाता था कि यूपी में 30 हज़ार करोड़ का फंड कहां से आएगा। लेकिन, डबल इंजन की सरकार ने इसे संभव बनाया।
पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर थीं। मुजफ्फरनगर में दो युवकों की हत्या इसलिए कि गयी क्योंकि उन्होंने अपनी बहन को छेड़ने वालों का विरोध किया। उन्हें बचाने वाले वो थे जिन्हें हमने जेल में ठूंसा था। कैराना के व्यापारियों को भगाने वाला सपा का प्रत्याशी है। दंगाई बुलन्दशहर में सपा का प्रत्याशी है। और किसानों की हत्या के जिम्मेदार भी सपा का प्रत्याशी बनता है। ये शर्मनाक है। मुजफ्फरनगर में सिर्फ सचिन और गौरव की हत्या नहीं हुई। पश्चिमी यूपी के हर युवा पर संकट था।