रिपोर्ट: सत्यम दुबे
बरेली: यूपी के बरेली जिले से वारदात की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में शुक्रवार को बिना मास्क पहने के बैंक में आए एक युवक को गार्ड ने गोली मार दी। जिसेसे वहा सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के मुताबिक बिना मास्क पहने बैंक के अंदर आने के बाद गार्ड और ग्राहक में के बीच कहासुनी हुई थी, इसके बाद गुस्साएं गार्ड ने दुनाली बंदूक से गोली मार दी।
आपको बता दें कि बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार राठौर टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं। शुक्रवार सुबह को सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में गए थे। वो बिना मास्क कार्यालय के अंदर घुस गये। जिस पर गार्ड से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद वह लौट आये। दोबारा फिर बैंक के अंदर बिना मास्क जा रहे थे। जिस पर सुभाषनगर के रहने वाले गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई।
इसके बाद गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। वारदात की सूचना मिलते ही CO, इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद गार्ड केशव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं गार्ड की मानें तो उसने बताया कि बंदूक लोड थी, इस वजह से चल गई। उसका गोली मारने का कोई इरादा नहीं था।