रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: कोरोना महामारी को मात देने के लिए योगी सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। सूबे में टीकाकरण अभियान सफल भी हो रहा है। लेकिन ग्रामींण इलाकों में वैक्सीनेशन अभियान जोर पकड़ने में कुछ कमजोर हो गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति आगरा जिले के जगनेर और पिनाहट ब्लाक की है। बात करें जगनेर ब्लॉक की तो यहां 45 से अधिक उम्र वाले 5,806 लोगों ने और 18 से अधिक उम्र वाले 4,342 लोगों ने अपनी पहली वैक्सीन लगवाई है। वहीं, पिनाहट में 45 से अधिक उम्र वाले 5,407 लोगों ने और 18 से अधिक उम्र वाले 4,730 लोगों ने पहली डोज ली है।
आपको बता दें कि वैक्सीनेशन के लिए प्रशासनिक स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ गांव-गांव कैंप भी अयोजित किए जा रहे हैं। बीते सप्ताह 90 गांवों में सात दिन के वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया था। वर्तमान में पांच ब्लाकों की 20-20 ग्राम पंचायतों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक 2.31 लाख लोगों को ही पहली डोज लगवाई है।
आगरा जिले के 15 ब्लाकों में सबसे आगे अछनेरा ब्लाक है। यहां के 45 से अधिक उम्र वाले 14,932 और 18 से अधिक उम्र वाले 12,898 लोग पहली वैक्सीन लगवा चुके हैं। बरौली अहीर ब्लाक में भी 45 से अधिक उम्र वाले 16,520 और 18 से अधिक उम्र वाले 7,230 लोग पहली डोज ले चुके हैं।
वहीं CDO ए. मनिकंडन ने बताया कि सात-सात दिन के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिले में 2,31,398 लोग ले चुके हैं पहली डोज लगवा चुके हैं। इनमें 45 से अधिक उम्र वाले 1,35,768 लोगों ने ली पहली डोज ली है। जबकि 18 से अधिक उम्र वाले 95,612 लोगों ने ली पहली डोज ले ली है। बात करें दूसरी डोज की तो 45 साल से अधिक उम्र वाले 29,866 लोगों ने दूसरी डोज भी ले ली है।