1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपोत्सव पर 17 लाख दीयों से जगमग होगी श्रीराम की नगरी अयोध्या

दीपोत्सव पर 17 लाख दीयों से जगमग होगी श्रीराम की नगरी अयोध्या

श्री राम की नगरी अयोध्या में होने वाले तीन दिवसिय दीपोत्सव कार्यक्रम इस बार ओर भी अधिक भव्य होने वाला है। 23 अक्टूबर से शुरु होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होगें।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नॉएडा : श्री राम की नगरी अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव कार्यक्रम इस बार ओर भी अधिक भव्य होने वाला है। 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होगें। दीपोत्सव में इस बार 17 लाख मिटटी के दीयो को जलाया जायेगा और झाकिंया निकाली जायेगी। 17 लाख दीयो के जलाये जाने से दीपोत्सव के पिछले साल का रिकॉर्ड टूट जायेगा।
दीपावली से एक दिन पहले अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों को करने में लगा हुआ है। योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होने वहां अधिकारियों से कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। अयोध्या में इस बार 17 लाख मिटटी के दीयो से दीपोत्सव मनाया जायेगा। इसके अलावा झाकिंया और 8 प्रदेशो की रामलीला का मंचन भी किया जायेगा।

लेजर शो के जरीये दिखाये जायेगें श्रीराम के जीवन से संबंधितदृष्य
दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन कई तरह के आयोजनो की तैयारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में यह पहला दीपोत्सव मनाया जायेगा। दीपोत्सव में जहां तरह तरह की सजी हुए सुन्दर झाकिया निकाली जायेगी वहीं लेजर शो के जरीये से श्रीराम के जीवन से संबंधित दृष्यो को भी लोगो को दिखाया जायेगा।

शाम को सरयू नदी के किनारे आरती में भी शामिल होगे पीएम
दीपोत्सव उत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है। 23 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होगें। इस दौरान पीएम श्रीराम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होगें, शाम को रामलला के दर्शन करेगें और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा शाम को सरयू नदी के तट पर होने वाली आरती में भी पीएम मोदी शामिल होगें। इस दौरान प्रशासन की ओर से ग्रीन डिजिटल आतिशबाजी करने का भी इंत्जाम किया गया है।

विदेशी कलाकार करेगें रामलीला का मंचन
अयोध्या में तीन दिनो तक चलने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में 10 देशो की रामलीला का भी मंचन किया जायेगा। इस दौरान रुस, मेलेशिया, श्रीलंका समेत कई अन्य देशो के कलाकार भी दीपोत्सव में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन करेेंगे। जिसको लेकर अयोध्या वासी काफी उत्साहित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...