1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आज,अखिलेश ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार किया प्रकट

सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आज,अखिलेश ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार किया प्रकट

सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम से हुई। जिसको बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

By आकृति जायसवाल 
Updated Date

सपा का राष्ट्रीय सम्मेलन आज राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा है। सम्मेलन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम से हुई। जिसको बाद निर्वाचन अधिकारी प्रो रामगोपाल यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। जिसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी की कमान सौंपी गई है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने अध्यक्ष की घोषणा की। अखिलेश यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने राज्यसभा सासंद जया बच्चन का पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। अखिलेश यादव ने कहा बहुत बड़ी जिम्मेदारी आप लोगों ने मुझे दी है।ये सिर्फ पद नहीं,बहुत बड़ी जिम्मेदारी आपने दी है। हम लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ेंगे। आने वाले समय में भी सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम संविधान, लोकतंत्र को बचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा नेताजी चाहते थे कि सपा राष्ट्रीय पार्टी बने। मैं संकल्प लेता हूँ अगली बार पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर मिलेंगे।

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा यूपी सरकार ने संस्थाओं पर कब्जा किया। पूरी बीजेपी प्रोपेगेंडा करती है,। अखिलेश यादव ने कहा नवरात्रि चल रहा है, हम मां दुर्गा से कामना करते हैं कि सत्ता वाले सच बोले। नोटबंदी के बाद कितना काला धन वापस आया। GST लागू कर व्यापारियों का नुकसान किया।

किसान आंदोलन को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की रथ यात्रा चली तो काला कानून वापस ले लिया था। चुनाव आते ही काला कानून वापस ले लिया था, किसान प्रदर्शन में कई किसानों की जान चली गई। वहीं बेरोजगारी को लेकर अखिलेश ने कहा भाजपा ने नौकरियां खत्म कर दी हैं। नौकरी,रोजगार के लिए लोग बाहर जा रहे हैं। बताओ कितनों को नौकरी मिली ? 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में BJP का यूपी से सफाया होगा।

अखिलेश यादव ने कहा यूपी,बिहार के लोगों से भेदभाव हो रहा है, आजम खान पर अन्याय,अत्याचार हो रहा है, आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, BJP को पता है कि युवा पढ़ा होगा तो तर्क करेगा। झांसी के पूर्व विधायक को जेल भेज दिया गया, पूर्व विधायक के बेटे को पुलिस उठा ले गई, एक IPS फरार है उसके परिवार को नहीं उठाया।

उन्होंने कहा यूपी में समाजवादियों की सरकार बन रही थी, बीजेपी ने पूरी की पूरी मशीनरी लगा दी, जनता को भरोसा नहीं कि BJP सरकार कैसे बनी, BJP के इशारे पर चुनाव आयोग ने काम किया, हर विधानसभा से 20-20 हजार वोट काटे गए, यादव और मुस्लिम के वोट काट दिए गए थे, जेल भरना पड़ा तो जेल भरेंगे, चुनाव आता है तो राशन फ्री कर देते हैं, राशन फ्री कर दिया लगता है कहीं चुनाव आ गया,अपने-अपने बूथ पर बीजेपी को हरा देना।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...