1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर साधा निशाना , कही ये बात, पढ़ें

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर साधा निशाना , कही ये बात, पढ़ें

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा । कहा, वह प्रतिदिन यह सोचते हैं कि आज कौन सा झूठ चलेगा। सुबह उठते ही वह एक झूठ फेंक देते हैं। फिर प्रेस वार्ता कर दिनभर कहानियां रचते रहते हैं। झूठ बोलना बंद कर दें नहीं तो बबुआ ही रह जाओगे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा । कहा, वह प्रतिदिन यह सोचते हैं कि आज कौन सा झूठ चलेगा। सुबह उठते ही वह एक झूठ फेंक देते हैं। फिर प्रेस वार्ता कर दिनभर कहानियां रचते रहते हैं। झूठ बोलना बंद कर दें नहीं तो बबुआ ही रह जाओगे।

अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को अंधेरे में छोड़कर गए थे। योगी सरकार आई तो शहरों में 24 घंटे बिजली मिलने लगी। ब्लाक स्तर पर 20 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है जब कि गांव में 18 घंटे बिजली मिल रही है। यह पिछले पांच साल का रिकार्ड है

सपा मुखिया के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर भी हमला बोला, कहा कुछ तो इंसानियत दिखाओ। प्रदेश के आप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यहां के बहुत से वीर सैनिकों ने देश के लिए बलिदान दिया है। 1947, 1965, 1971 और कारगिल का भी वह युद्ध लड़े हैं।

आज हम सब सुरक्षित हैं तो उन्हीं सैनिकों की वजह से। दुर्भाग्य है कि आपको पाकिस्तान दिखता है, भारत नहीं दिखता। तुष्टीकरण की हद पार न करें। आप सिर्फ एक वर्ग का वोट हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...