LPG गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा गया है। जिसके चलते कामर्शियल 19KG का LPG गैस सिलेंडर 250 रुपए महंगा हो गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
LPG गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा गया है। जिसके चलते कामर्शियल 19KG का LPG गैस सिलेंडर 250 रुपए महंगा हो गया है। लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
वही कामर्शियल सिलेंडर 250 रुपए महंगा होने पर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घरते हुए अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, दिन पर दिन बढ़ रही महंगाई की मार, अबकी बार बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम। आज से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर एक झटके में ₹250 हुआ महंगा, 2253 रुपए हुई कीमत। महंगाई कम कर जनता को राहत देने के बजाय, रोज महंगाई बम फोड़ रही है “डबल इंजन” भाजपा सरकार।
वहीं दिल्ली में 19KG कामर्शियल गैस की कीमत अब 2,253 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वही कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 264.50 रुपए महंगा हुआ है। जिसके चलते वहा एक LPG गैस सिलेंडर की कीमत 2,351 रुपये है। आपको बता दे कि इससे पहले पिछले महीने घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे।
आज से दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2253 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में अब 2087 रुपए की जगह 2351 रुपए पर सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा। चेन्नई में अभी सिलेंडर के लिए 2138 रुपए की बजाए 2406 रुपए खर्च करने होंगे। इससे पहले 1 मार्च को इनके दाम ₹105 बढ़ाए गए थे 1 मार्च को 19 किलो का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 2012 रुपए में मिलता था जो 22 मार्च को 9 रुपए घटाकर 2003 रुपए का हो गया।
बता दें कि लंबे अरसे के बाद पेट्रोल डीजल और एलपीजी उपभोक्ता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। 22 मार्च को बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2253 रुपए में दिया जाएगा।
ऑयल मार्कटिंग कंरपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी कर दिए हैं। इस बार LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है। अगर इन वृद्धियों को देखें तो पिछले दो महीनों में अब तक कुल 346 रुपये की वृद्धी हो चुकी है। वहीं इन वृद्धियों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है। क्योंकि अभी 10 दिन पहले तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हुए थे जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया था।
तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के भी दाम
सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर यानी घरेलू गैस के दाम में फिलहाल होई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से जल्द ही घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। लाल रंग वाले इन सिलेंडर के दाम अभी 949.5 रुपये पर ही बने हैं। इससे पहले इनके दाम 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे और तब ये दाम 899.50 रुपये हो गए थे।