1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चन्दौली में प्रदर्शन कर रहे हैं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चन्दौली में प्रदर्शन कर रहे हैं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चंदौली- सोमवार को चंदौली के धरना स्थल पर किसान बिल को लेकर सपाइयों ने जीटी रोड पर चक्का जाम किया। साथ किसान बिल वापस लेने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह “काका” को चंदौली पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया है।

 

आपको बता दें कि हाल ही में रेलवे ट्रैक जाम करने के मामले में समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह डब्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह “काका” के जमानत देने पर राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह ‘डब्लू’ जेल से छूटकर आए थे। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह “काका” के गिरफ्तारी के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...