26 तारीख से पूरे बुंदेलखंड में गाय बचाओ – किसान बचाओ कांग्रेस यात्रा निकालेगी
ललितपुर में गौशालाओ में गौवंश की दुर्दशा को देखते हुये कांग्रेस हमलावर हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को झांसी में बुन्देलखंड के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक की।
आज झांसी में बुंदेलखंड के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। कांग्रेस पार्टी आने वाले 26 तारीख से पूरे बुंदेलखंड में गाय बचाओ – किसान बचाओ यात्रा निकालेगी। 2/2
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) December 22, 2020
बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 दिसम्बर से पूरे बुन्देलखंड में गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा शुरु करने का निर्णय लिया गया। इस यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में गोशालाओं की बदहाली और गोवंशों की मौत को उजागर किया जाएगा। साथ ही गाय व किसानों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जायेगी।
उप्र की गौशालाओं में चारे पानी के अभाव में, ठंड से, बीमारियों के कारण गौवंश दम तोड़ रहे हैं। ललितपुर से आई गायों की तस्वीर पीड़ादायक है। प्रदेश के सभी जिलों का यही हाल है।
किसान बिजली बिलों में लूट से, महंगाई से, कर्ज के दबाव में आत्महत्या को मजबूर है मगर सरकार मूक है। 1/2 pic.twitter.com/jA4fdYklG5
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) December 22, 2020
अपनी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे बुन्देलखंड में 26 तारीख से गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा शुरू करने जा रही है।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गौशालाओं की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। रोज मृत गाय की तस्वीर वायरल हो रही है। ललितपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में गई टीम ने देखा कि वहां किस तरह गाय तड़प रही थी।
गौ माता से हमारा भावनात्मक रिश्ता है,लेकिन गौशालाओं के हालात दयनीय है। फ़ोटो खिचाने लेने मात्र से गाय की सेवा नहीं हो जाती मुख्यमंत्री जी। कौन जिम्मेदार है? उप्र जानना चाहता है।
गौशालाओं की बेहतरी को कांग्रेस गाय बचाओ – किसान बचाओ यात्रा बुंदेलखंड में करेगी- @AjayLalluINC जी pic.twitter.com/j3cmHwD8Nl
— UP East Congress (@INCUPEast) December 22, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार गाय को रोटी खिलाते हुए और चारा खिलाते हुये तस्वीर वायरल कराते हैं। लेकिन ललितपुर में जिस तरह की तस्वीर सामने आई है। उससे पूरा प्रदेश व्यथित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पाप लगेगा और उन्हें जवाब देना होगा। इस मौके पर कांग्रेस के बुंदेलखंड के सभी जिलाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी व वरिष्ट नेता मौजूद रहे।