1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. UP Election 2022: केजरीवाल ने अखिलेश से मिलाया हाथ! 2022 में ‘खेला’ करने की है तैयारी…

UP Election 2022: केजरीवाल ने अखिलेश से मिलाया हाथ! 2022 में ‘खेला’ करने की है तैयारी…

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकों देखने के बाद यूपी राजनीति में हलचल तेज हो गई। यूपी में आम आदमी पार्टी के लिए सियासी जमीन तैयार करने वाले सांसद संजय सिंह अचानक बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने उनके अवास पहुंच गए। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली है।

By Amit ranjan 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसकों देखने के बाद यूपी राजनीति में हलचल तेज हो गई। यूपी में आम आदमी पार्टी के लिए सियासी जमीन तैयार करने वाले सांसद संजय सिंह अचानक बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने उनके अवास पहुंच गए। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली है। इस मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

संजय सिंह इससे पहले भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav)का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. दरअसल बीते सोमवार यानी 23 नवंबर को मुलायम सिंह का जन्मदिन था। संजय सिंह उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। संजय़ सिंह उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का पैर छूते और उपहार देते हुए नजर आते हैं।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को ही चेहरा बनाया है। वो पिछले साल से ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ को विभिन्न मुद्दों पर घेर रहे हैं। यहां तक की यूपी पुलिस ने उनपर कई मुकदमे भी दर्ज कर दिए हैं। चुनाव से पहले संजय सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...