लॉकडाउन- 4 के बीच अब लोगों ने नए वाहनों की खरीद भी शुरू कर दी है। उपसंभागीय कार्यालय में अब तक 40 से अधिक नए वाहनों की फाइलें पंजीकरण के लिए पहुंच चुकी हैं। जिलेवासियों ने दूसरे जनपदों में स्थित वाहन शोरूमों से भी नए वाहन खरीदे हैं।
बता दें कि मार्च माह में लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी। जिसके चलते वाहनों के शोरूम भी बंद कर दिए गए थे। लॉकडाउन – 3 तक भी यह शोरूम बंद रहे थे लेकिन, 18 मई से चालू हुए लॉकडाउन -4 में कई चीजों की छूट दी गई। जिसके बाद वाहन शोरूम के संचालकों ने भी अनुमति लेकर अब शोरूम खोल दिए हैं।