{ योगेश आर्या की रिपोर्ट }
सहारनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने एक महिला सहित 3 गोतस्करो को 100 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दे, गोकशी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने मुसऱफ उर्फ काला के मकान पर छापामेरी कर करीब 100 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरणों भी बरामद किये है।
दरअसल पकड़े गए अभियुक्त लंबे समय से यह काम कर रहे थे और पकड़े गए 4 गौतस्करों में एक महिला भी शामिल है वही एक महिला मौके से फरार हो गई है।
पकड़े गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए धारा 3/5क/8 CS. ACT मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।