1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों ने किया हंगामा

जौनपुर: क्वारंटाइन पर रखे गए लोगों ने किया हंगामा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जौनपुर: सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में बनाए गए शेल्टर होम में गैर प्रांतों के 42 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। जो अवधि पूरे होने की बात कहते हुए घर जाने की जिद कर रहे हैं। इसे लेकर रविवार को हंगामा भी किया। घर जाने की जिद पर सभी दूसरे दिन रविवार को भी भोजन नहीं किये। उनका आरोप है कि हम सभी को क्वारंटाइन किये 35 दिन बीत गया लेकिन घर जाने के लिए नहीं छोड़ा जा रहा है।

साथ ही, झारखंड व बिहार के 42 लोगों को 31 मार्च को इस विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया था। इसमें अजय यादव, सत्येंद्र यादव, बालेश्वर, राजेंद्र मेहता, नंदू यादव, प्रमोद, जितेंद्र आदि का आरोप है कि 35 दिन बीत गया, लेकिन हम लोगों को छोड़ा नहीं जा रहा है। जिस दिन क्वारंटाइन किया गया था उस दिन प्रशासन द्वारा कहा गया था कि 14 दिन बाद छोड़ दिया जाएगा। जिसे लेकर वे शनिवार की सुबह से भोजन नहीं कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...