1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा से पंकज सिंह ने रचा इतिहास, जानें किसे हराया

नोएडा से पंकज सिंह ने रचा इतिहास, जानें किसे हराया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सारी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिक गई हैं। राज्य की 403 सीटों के लिए सात चरणों में हुए चुनाव के परिणाम आज को घोषित किए जाएंगे। 

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

तक के रुझानों में भाजपा सुबह से ही भारी बढ़त बनाए हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, कांग्रेस और बसपा में कांटे की टक्कर चल रही है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। 2022 UP Election Result : उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रदेश में बहुमत मिलने के आसार हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने नोएडा सीट से एक बार फिर जीत हासिल की है। वह 1 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। भाजपा ने सपा के सुनील चौधरी को हराया है।

UP Election Result 2022: यूपी के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा 81 हजार वोट से आगे

मथुरा सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और योगी कैबिनेट के मंत्री श्रीकांत शर्मा 81 हजार 336 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। यह आंकड़े 26वें राउंड के हैं।

भाजपा – 121189
बसपा- 16186
कांग्रेस-39853
सपा- 11862

यूपी चुनाव रिजल्‍ट लाइव: सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे, सपा पर बनाई 1010 वोटों की बढ़त

कौशांबी की विधानसभा सिराथू 251 में 14वें राउंड की मतगणना पूरी हो गयी है. इसके साथ बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्य 1010 वोट से आगे हो गए हैं। उनको अब तक 46872 वोट मिले हैं. जबकि सपा के प्रत्याशी पल्लवी पटेल 45862 ने वोट हासिल किए हैं।

चमरौआ विधानसभा से सपा प्रत्याशी नसीर खां जीते

रामपुर की चमरौआ विधानसभा पर भी सपा ने कब्‍जा कर लिया है। यहां से सपा प्रत्याशी नसीर खां ने जीत दर्ज की है।

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की जीत, जानें किसे हराया

रामपुर सदर सीट से चुनाव लड़ने वाले सपा कैंडिडेट आजम खान से चुनाव जीत लिया है। वह इस वक्‍त जेल में बंद हैं। इसके अलावा रामपुर की ही स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आज़म जीते गए हैं। वह आजम खान के बेटे हैं।

  देवरिया सीट से BJP कैंडिडेट शलभ मणि त्रिपाठी जीते, सपा को दी मात

देवरिया विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट शलभ मणि त्रिपाठी  ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा को 38 हजार से ज्यादा वोटे से हराया है. शलभ मणि त्रिपाठी को एक लाख से ज्यादा वोट मिले हैं, तो सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को सिर्फ 62 हजार वोट मिले हैं।

यूपी चुनाव परिणाम: गौतमबुद्ध नगर में भाजपा का फिर दबदबा

गौतमबुद्ध नगर में भाजपा तीनों विधानसभा पर फिर से काबिज़ होगी। तीनों विधानसभाओं पर BJP प्रत्यशी जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, नोएडा, दादरी और जेवर में अंतर 50 हजार से ज्‍यादा हो चला है। नोएडा से पंकज सिंह ने इतिहास रचा दिया है। देश मे विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनाया है। 1 लाख 79 हज़ार वोटों से चुनाव जीते पंकज सिंह ।अजित पवार का एक लाख 65 हज़ार का रिकॉर्ड टूटा

सिद्धार्थनगर  में भाजपा का फिर दबदबा

सपा के माता प्रसाद पांडेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,1526 वोटों से जीते।
भाजपा सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा मंत्री को हराया,,,

सपा: 63631
भाजपा: 62105

आगरा दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय की जीत…

भाजपा:69997

सपा: 24626

खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे

खटीमा से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार चुनाव जीत गए हैं। भदौर और चमकौर साहिब दोनों ही सीटों से सीएम चन्नी चुनाव हार गए हैं। पंजाब कांग्रेस को ये तगड़ा झटका लगा है। पटियाला से कैंप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। इन चुनावों में जनता से मुख्यमंत्रियों को भी सबक सिखाया है। पंजाब और उत्तराखंड की जनता से मौजूदा सीएम और पूर्व सीएम को हरा दिया है।

फाजिलनगर सीट से हारे स्वामी प्रसाद मौर्य

फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य की हार सियासी मायनों में बहुत बड़ी है। चुनाव से ठीक पहले मौर्य बीजेपी छोड़कर सपा जॉइन की थी। बीजेपी के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने उनको मात दी है। मौर्य ने जब सपा जॉइन की थी तो लग रहा था कि पूर्वांचल की तमाम सीटों पर बीजेपी को घाटा हो सकता है मगर फाजिलनगर की जनता ने उनको सिरे से नकार दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य वोटिंग से एक या दो दिन पहले अपने ऊपर हमले का दावा किया था।

बरौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह की हुई जीत, 92000 वोटों से जयवीर सिंह ने दर्ज की जीत। 32 राउंड में बरौली विधानसभा की काउंटिंग हुई समाप्त, दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा रहे।

फतेहपुर सीकरी फाइनल राउंड तक कुल मत ।

भाजपा –111362

सपा गठबंधन–64705

बसपा –59198

भाजपा से बाबूलाल 46657 मतो से हुई जीत । सपा रालोद ब्रजेश चाहर 64705 मतो के साथ दूसरा स्थान पर है बसपा के मुकेश  59198 मतो के साथ तीसरा स्थान पर ।

हमीरपुर से 228 सदर विधानसभा

1- मनोज प्रजापति (भाजपा):- 82903

2- रामप्रकाश प्रजापति (समाजवादी पार्टी) :- 61755

3= कांग्रेस पार्टी 14394

भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज प्रजापति 21148 मतो से सपा प्रत्याशी से आगे

हमीरपुर की राठ विधानसभा (229) में 135248 मत मनीषा अनुरागी को मिलें वहीं 75162 मत चंद्रवती वर्मा को मिलें l
60086 वोटों से भाजपा की मनीषा अनुरागी पुनः विधायक बनी ।

हाथरस -78 विधानसभा हाथरस में 16 राउंड तक प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर को 70879 और बसपा प्रत्याशी संजीव काका 29213, वही 41666 मतों से भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर आगे, 79.विधानसभा सादाबाद में 20 राउंड तक प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 64192 और भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय 59800, 4392 वोट से गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आगे

80.विधानसभा सिकंदराराऊ 16 राउंड तक प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या सपा प्रत्याशी डा ललित बघेल 51512 और भाजपा प्रत्याशी बीरेन्द्र सिंह राणा 45640, सपा प्रत्याशी डॉ ललित बघेल 5872 वोट से आगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...