1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह का आज नामांकन, VIP पार्टी से बागी विधायक सुरेंद्र सिंह करेंगे नामांकन

बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह का आज नामांकन, VIP पार्टी से बागी विधायक सुरेंद्र सिंह करेंगे नामांकन

उत्तर प्रदेश में चुनाव का आगाज हो चुका है हर पार्टी आपका दांव खेल रहे है।  बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात अपने 45 प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी की। नई लिस्ट में बलिया के बैरिया से बीजेपी  विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का काट टिकट  

उत्तर प्रदेश में चुनाव का आगाज हो चुका है हर पार्टी आपका दांव खेल रहे है।  बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात अपने 45 प्रत्याशियों की 8वीं लिस्ट जारी की। नई लिस्ट में बलिया के बैरिया से बीजेपी  विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया है।

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

बयानों को लेकर चर्चा में

बलिया की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह को चुनाव लड़ने के लिए नाव का सहारा मिल गया है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने सुरेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुरेंद्र सिंह कल बतौर वीआईपी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा ने इस बार कुछ चुनिंदा विधायकों के ही टिकट काटे हैं। इनमें सुरेंद्र सिंह भी शामिल हैं। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सुरेंद्र सिंह की जगह मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल को बलिया की बैरिया सीट से मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद से ही सुरेंद्र सिंह ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया था।

वीआईपी की तरफ से टिकट मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नामांकन करने की घोषणा की। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी उनके घर आए और अपना प्रत्याशी बनने की मंशा जाहिर की। इसके बाद सुरेंद्र सिंह ना हामी भर दी।

 

सुरेंद्र सिंह ने किया ट्वीट

सुरेंद्र सिंह ने ट्वीट भी किया। लिखा कि VIP (विकासशील इंसान पार्टी) पार्टी ने हमारी भावनाओ को ख्याल रखते हुए अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह नाव पर चुनाव लड़ने का आग्रह किया। हमने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए उनके चुनाव चिन्ह नाव पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

सीएम योगी पर कसा तंज

सुरेंद्र सिंह ने वीआईपी का प्रत्याशी बनने के बाद सीएम योगी का बिना नाम लिये कटाक्ष भी किया। कहा कि जिस समाज ने भगवा नाम की नाव पार लगाई थी, अब वही समाज हमारी नाव को भी पार लगाएगा। सुरेंद्र सिंह का इशारा निषाद समाज की तरफ था। गौरतलब है कि मुकेश सहनी निषाद समाज से आते हैं। उनके कोर वोटर निषाद ही हैं। इसके अलावा उनका चुनाव चिह्न भी नाव है।

मुकेश सहनी यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनने पर अकेले लड़ने का फैसला किया और कई सीटों पर प्रत्याशी उतार दिया है। खासकर बिहार से सटे जिलों में वीआईपी ने बीजेपी को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रत्याशियों को उतारा है।

 2017 का परिणाम

भाजपा प्रत्‍याशी सुरेंद्र सिंहको 64868 वोट मिले थे। 47791 वोट लेकर निवर्तमान विधायक व समाजवादी पार्टी प्रत्‍याशी जयप्रकाश अंचल दूसरे स्‍थान पर थे। तीसरे नंबर पर रहे बसपा के जवाहर को 27974 वोट मिले थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...