1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जाति, धर्म व मजहब की संकीर्णता कर रही देश को कमजोर: सीएम योगी

जाति, धर्म व मजहब की संकीर्णता कर रही देश को कमजोर: सीएम योगी

कारगिल विजय दिवस पर कारगिल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के महापुरुषों के प्रति समान में अपने घरों पर तिरंगा लहराएं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कारगिल विजय दिवस पर कारगिल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के महापुरुषों के प्रति समान में अपने घरों पर तिरंगा लहराएं। उन्होंने कहा, जाति, धर्म और मजहब की संकीर्णता से ऊपर उठना होगा। यही बातें देश को कमजोर कर रही हैं। सीएम ने कहा, आज पूरा देश कारगिल विजय दिवस मना रहा है।

सीएम योगी बोले, कारगिल स्वतंत्र भारत का ऐसा युद्ध भारत पर पाकिस्तान ने जबरन थोपा था। मई 1999 को यह युद्ध प्रारम्भ होता है आज ही कारगिल युद्ध ने भारत की विजय की घोषणा हुई थी।

आज के ही दिन पाकिस्तान बेनकाब हुआ था, साथ साथ भारत के जंनबाजो के शौर्य को दुनिया ने देखा। लखनऊ के कैप्टन मनोज पांडेय, सुनील जंग, आदित्य मिश्र जैसे बलिदानियों का नाम देश समान के साथ लेता है।

कैप्टन मनोज पांडेय को अदम्य साहस, सर्वोच्च समान परमवीर चक्र प्रदान किया गया था, प्रदेश सरकार ने देश के पहले सैनिक स्कूल का नाम कैप्टन मनोज पांडेय के नाम पर रखा गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, शहीद होने से बड़ा कोई बलिदान नहीं है।

उन माता पिता का राष्ट्र ऋणी है । जिनके बच्चों ने देश के लिए जान न्योछावर कर दी। 15 अगस्त देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने का अवसर मिलेगा। यह हमारे लिए महोत्सव तक सीमित न रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 25 वर्ष के लिए वृहद कार्ययोजना पर काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, कैसा भारत चाहिए। आने वाली पीढ़ी की देश की 135 करोड़ आबादी को संकल्प लेना होगा।13 से 15 अगस्त तक देश के हर घर को तिरंगा से जोड़ना है। जिन्होंने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। यह शहीदों को हमारी श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन, नीरज बोरा और महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...