1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुगल संग्रहालय का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज हुआ

मुगल संग्रहालय का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज हुआ

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुगल संग्रहालय का नाम बदल कर छत्रपति शिवाजी महाराज हुआ

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की सरकार बनने के बाद कई शहरों सहित कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदला गया है। इसी क्रम यूपी की योगी सरकार ने शनिवार को आगरा में स्थित मुगल म्यूजियम का नाम बदलने का फैसला लिया है। अब इस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी म्यूजियम करने का निर्णय लिया गया है।

आपको बता दें कि यूपी की योगी सरकार की ओर यह फैसला उस वक्त आया है, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुगल म्यूजियम को दौरा किया।

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव की पुत्री एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी श्रीराम के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए यूपी की ताजनगरी आगरा गए थे।

इसी दौरान उन्होंने आगरा के मुगल म्यूजियम का भी दौरा किया था। म्यूजियम का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासन में इस मुगल म्यूजियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

इसके बाद शनिवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, आगरा में सपा के समय शुरू हुआ मुग़ल म्यूज़ियम सपा सरकार आने पर राष्ट्रीय एकता एवं बहुधर्मी साझी विरासत के नाम से जाना जाएगा।

आने वाले समय में सपा इसमें महाराज अग्रसेन, राजमाता जीजाबाई, छत्रपति शिवाजी महाराज व शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा ससम्मान लगवाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...