कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि अब तक मिले संक्रमितों में से आधे से अधिक सही हो चुके हैं। मंगलवार को ही 14 मरीज अपने घर पहुंचे, तो परिजनों की खुशी का ठिकाना न था।
इनमें से 12 अतरौली के हैं। जिले में छह नए संक्रमित मिले हैं। इनमें एक सर्राफ के पार्टनर हैैं। इन सहित अब तक जिले में 101 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 52 सही हो चुके हैं। हालांकि नौ को बचाया नहीं जा सका।
44 मरीज निगेटिव
कोल तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति व उसकी चार साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों गुजरात से आए थे। गभाना के शेल्टर होम में सैंपल लिए गए थे। महाराष्ट्र से लौटे कौडिय़ागंज निवासी एक मजदूर भी संक्रमित पाया गया। इसे अतरौली के लेवल वन हॉस्पीटल में भर्ती किया है। कनवरी गंज की 65 वर्षीय महिला का इलाज दिल्ली में चल रहा था। इनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है। मंगलवार को कुल 49 रिपोर्ट आईं। इनमें से 44 मरीजों निगेटिव अच्छा संकेत है।