1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा: अभी भी थम नहीं रहा प्रवासी श्रमिकों का दौर

मथुरा: अभी भी थम नहीं रहा प्रवासी श्रमिकों का दौर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मथुरा: हरियाणा बॉर्डर से प्रवासी श्रमिकों के आने का दौर अभी जारी है। कोई साइकिल के सहारे बिहार के लिए निकला है तो कोई ढेला पर परिवार को लेकर पटना और छपरा जा रहा है। प्राइवेट बसों में भी प्रवासी श्रमिकों की बेबसी देखते ही बन रही है।

पिछले कुछ दिनों के दौरान जनपद में 70 हजार से अधिक श्रमिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर से मथुरा होते हुए अपने घरों के लिए गुजरे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मजदूरों को बस और ट्रेनों से भी भेजा गया है। यह दौर अभी भी जा रही है। इसके अलावा भी अनेक मजदूर अपनी मजदूरी के संसाधनों के सहारे घर के लिए निकले हैं।

करीब एक दर्जन श्रमिकों की टोली शुक्रवार को वृंदावन से ग्वालियर जाने के लिए वाहन का इंतजार करती रही। लॉकडाउन में बेबस ये श्रमिक भूखे प्यासे भी थे। कुछ यही हाल नेशनल हाईवे पर जम्मू कश्मीर से छत्तीसगढ़ के लिए निकली तीन बस में सवारों का था। एक बस में पंचर हो जाने पर सभी रुक गई थीं। इनमें सवार श्रमिक और उनके साथ महिला बच्चे भूख से व्याकुल दिखाई दिए। लॉकडाउन-4 शुरू होने के बाद इस सप्ताह जनपद से साइकिल और ठेला पर ऐसे मजदूरों की बड़ी संख्या गुजरी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...