आज के इतिहास में हम आपको ले चलेंगे 18 फरवरी के सफर पर। 18 फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 18 फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
आज के इतिहास में हम आपको ले चलेंगे 18 फरवरी के सफर पर। 18 फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 18 फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया। चलिए 18 फ़रवरी के सफर पर हर दिन कुछ नया करने और कुछ अनोखा खोजने के इच्छुक लोगों की दुनिया में कमी नहीं है। 18 फरवरी 1930 को ऐसे ही एक जिज्ञासु अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने एक बौनेग्रह की खोज की थी। पहले इसे ग्रह मान लिया गया था, लेकिन बाद में इसे ग्रहों के परिवार से बाहर कर दिया गया।
भारत ने 18 फरवरी 1971 में अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया था। बांग्लादेश और भारत के बीच 18 फरवरी 1999 में बस सेवा पर समझौता हुआ था। दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी,2001 में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें करीब 68 लोगों की मौत हो गई थी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 18 फरवरी 2008 में स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी थी। आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव 18 फरवरी साल 2014 में ही लोकसभा में पारित किया गया था।
महाराष्ट्र के पोल्ट्री फ़ार्म में 18 फरवरी 2006 में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ था। 18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 18 फ़रवरी के दिन कई मशहूर शख्सियत ने जन्म लिया। जिन्होंने दुनिया में आकर अपना बड़ा नाम किया।
18 फरवरी का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन महान विचारक एवं संत और स्वामी विवेकानंद जी के गुरु रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ था। 18 फरवरी 1486 में भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक चैतन्य महाप्रभु का जन्म हुआ था।
18 फ़रवरी 1883 में भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म हुआ था। 18 फरवरी 1894 में स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म हुआ था। 18 फ़रवरी 1925 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ था। 18 फ़रवरी 1927 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का भी जन्म हुआ था, 18 फ़रवरी को हुए निधन
18 फ़रवरी को कई दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था जर्मन समाजसुधारक मार्टिन लूथर का 18 फरवरी 1546 में निधन हो गया था पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का 18 फ़रवरी 2016 में निधन हो गया था तैमूर लंग का भी 18 फरवरी 1405 में निधन हुआ था । 18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है।