1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लगाई फांसी

बदायूं में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लगाई फांसी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बदायूं में प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लगाई फांसी

बदायूं : एक युवक और एक युवती ने गांव के बाहर एक पेड़ पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का संदेह जताया हैं। पुलिस ने बताया कि मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव का हैं। मृतकों की पहचान ओम सिंह और रुचि के रूप में हुई हैं।

रुचि के परिवारवालों ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 30 मई को लॉकडाउन के दौरान सहसवान इलाके के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। लेकिन उसका गौना नहीं हुआ था। शुक्रवार को उसके गौने की रस्म होनी थी लेकिन मंगलवार की रात वो लापता हो गई और अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला।

बदायूं के पुलिस अधीक्षक एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि रुचि के घरवालों ने दो महीने पहले उसकी शादी कर दी थी और मंगलवार को उसकी विदाई होनी थी, लेकिन वो अचानक किसी को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रुचि की मां का आरोप है कि ओम सिंह उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था।

उन्होंने कहा कि इस बिंदु की भी जांच की जा रही है, साथ ही पुलिस झूठी शान के लिए की गई हत्या हॉनर किलिंग के कोण से भी मामले की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...