(कानपुर से इब्नू हुसैन जैदी की रिपोर्ट )
कानपुर: होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। जिसके चलते शहर भर में जगह-जगह होलिका दहन किया जाता है। वहीं, शहर के लाटूश रोड में पिछले चालीस सालों से होलिका अलग अलग थीम पर तैयार करते हुए दिखाई दी।
इस बार पूरे विश्व मे फैले कोरोना वायरस को लेकर होलिका तैयार की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आप को बता दें कि, यह होलिका हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलजुल कर तैयार करते है। जहां पर होलिका के माध्यम से समाज को एक संदेश दिया जाता है।
मोहम्मद अली शयानी ने बताया कि, इस बार भी इस होलिका के माध्यम से विश्व भर में फैले कोरोना वायरस को दर्शाया गया है। यहाँ पर कोरोना वायरस का एक हॉस्पिटल भी दर्शाया गया है। जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। जो भी एक बार यहां से गुजरता है। वो जरूर इस होलिका को रुक कर देखता है। और बिना फोटो और सेल्फी लिए नही जाता है।