1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दोस्त की पत्नी का सहारा बनने के नाम पर शख्स ने महिला का धर्म परिवर्तन करा, किया निकाह, बेटों का भी कराया खतना

दोस्त की पत्नी का सहारा बनने के नाम पर शख्स ने महिला का धर्म परिवर्तन करा, किया निकाह, बेटों का भी कराया खतना

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

रामपुर: यूपी के रामपुर से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। यहां मदद करने के बहाने एक शख्स ने दोस्त के गुजर जाने के बाद उसकी पत्नी और बच्चों का सहारा बनने के नाम पर अपने घर लाया। बाद में महिला और बच्चों का धर्म परिवर्तन कर उनसे निकाह कर लिया।

आपको बता दें कि दो अलग अलग समुदायों का मामला देख पुलिस हरकत में आई और चौकी इंचार्ज सेफनी प्रवीण कटियार की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात का ये मामला कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र का है। यहां के गांव में एक महिला का और उसके बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने को लेकर 3 नामजद सहित 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि शाहाबाद क्षेत्र के बेरूआ गांव के रहने वाले महफूज़ ने एक सिख समुदाय की एक महिला और उसके दो बच्चों का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली। मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। पुलिस बेरुआ गांव पहुंची और वहां पर गोपनीय तरीके से मामले की जानकारी ली।

इसके बाद पुलिस महफूज के घर पहुंची। महफूज के घर पर एक महिला मिली, जिसने अपना नाम हरजिंदर कौर बताया। उसके दो बेटे हैं। एक 12 साल का राहुल और एक 10 साल का सुमित।

हरजिंदर कौर ने पुलिस को बताया, 8 मई को उसके पति हरकेश कि उत्तराखंड में एक एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई थी। महफूज उसके पति का दोस्त था। इसलिए महफूज़ मुझे और मेरे दोनों बेटों को अपने गांव ले आया और गांव लाकर उसने पहले मेरा धर्म परिवर्तन कराया उसके बाद मुझ से निकाह किया। निकाह के बाद मेरा नाम गुलिस्ता रख दिया और मेरे बेटों के नाम फरमान और अनस रख दिया। अभी मेरे बेटों का भी खतना करा कर धर्म परिवर्तन कराया है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि थाना शाहबाद में बेरूआ गांव पड़ता है। पुलिस को सूचना मिली कि बाहरी महिला को गांव में लाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके परिजन और उसके सहयोगियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...