1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी तय होने के बाद टूट गई तो दूल्हा पहुंचा थाने, लगाई शादी की गुहार, पुलिस ने कराई शादी

शादी तय होने के बाद टूट गई तो दूल्हा पहुंचा थाने, लगाई शादी की गुहार, पुलिस ने कराई शादी

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शादी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कई हैरान है। दरअसल लड़के पक्ष की किसी बात से नाराज होकर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने शादी टूटने की बात लड़के को बताई, जिसके बाद दूल्हे ने थाने में गुहार लगाई। जिनकी गुहार सुनकर पुलिस ने अमल में लिया, और शादी कराई।

बता दें कि हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के परेली गांव निवासी सुब्रत की शादी औरास थाना क्षेत्र के गांव लोधी मजरा रामपुर गढ़ोवा के राजेंद्र की बेटी के साथ तय हुई थी। गोद भराई और बरीक्षा भी हो गया था। 14 मई को शादी निश्चित की गई थी, लेकिन लड़की के पिता ने शादी तोड़ दी। लड़का सुब्रत को यह मंजूर नहीं था। काफी प्रयास के बाद जब उसे सफलता नहीं मिली तो औरास थाना पहुंच पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और मामले की जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष ने लड़की की इच्छा पूछी तो वह सुब्रत से ही शादी करने के लिए तैयार हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हुआ और थाना परिसर के निकट बने मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए।

थानाध्यक्ष औरास हरि प्रसाद अहिरवार ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों पक्षों की तरफ से शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। ऐन वक्त पर शादी तोड़ी गई थी। लड़की ने ही सुब्रत को फोन कर बताया था कि उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय हो रही है। जिसके बाद सुब्रत ने पुलिस की मदद ली। लड़के-लड़की की इच्छा के सामने दोनों परिवार झुके। हंसी-खुशी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

बता दें कि पुलिस के प्रयास से लड़के की इच्छा पूरी हुई और थाना परिसर के निकट स्थित मंदिर में शहनाई बजी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के अभिभावकों की उपस्थिति में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...