रिपोर्ट: सत्यम दुबे
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। एक पति द्वारा अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च का पाउडर डालकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति द्वारा की गई इस बर्बरता पर पत्नी ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। पत्नी के साथ क्रूरता करने के बाद आरोपी पति फरार चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार को गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट पर मिर्च पाउडर डालने सहित कई संगीन आरोप लगाए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
वही महिला की मानें तो मई 2014 में उसकी शादी हुई थी। अक्टूबर 2015 और मई 2018 में दो बेटियों ने जन्म लिया। बेटियों के जन्म के बाद आरोपी पति का उसकी चचेरी बहन से अवैध संबंध हो गया। जिसके बाद आरोपी पति पीड़ित महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला ने पति पर आगे आरोप लगाया कि “पति ने मेरे गहने को अपने प्रेमिका को दे दिया”। उसने आगे कहा कि इस दौरान मेरे ऊपर उत्पीड़न होता रहा। पीड़िता ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक सहजनवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विवाहिता ने पति पर गम्भीर आरोप लगाए हैं, मामले की जांच कराकर पीड़िता की तहरीर पर उसके पति पर 498 A, 377, 506, वह 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तथा आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।