1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर आजाद पर दर्ज हैं कितने मुकदमें और कितने सम्पत्ति के हैं मालिक ! जानिए

सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चंद्रशेखर आजाद पर दर्ज हैं कितने मुकदमें और कितने सम्पत्ति के हैं मालिक ! जानिए

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले चंद्रशेखर आजाद ने वर्ष 2012 में हेमवतीनंदन बहुगुणा, गढ़वाल विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की सदर सीट से चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया। शपथ पत्र के अनुसार चंद्रशेखर आजाद पर कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया। शपथ पत्र के अनुसार जो शपथ पत्र दिया है, उसके हिसाब से गोरखपुर सदर विधान सभा के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद पर 18 केस दर्ज हैं। अभी तक के नामांकन में ये ही सबसे दागदार प्रत्याशी हैं। जबकि सीएम पर एक भी केस दर्ज नहीं है। चंद्रशेखर आजाद पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दर्ज केस में हत्या के प्रयास, बलवा, महामारी एक्ट सहित कई गंम्भीर मामले दर्ज हैं। साथ ही चंद्रशेखर आजाद 44 लाख संपत्ति के मालिक भी हैं।

आजाद समाज पार्टी के मुखिया गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशी चंद्रशेखर पर सहारनपुर में आठ, गाजियाबाद ,सेंट्रल दिल्ली , साउथ ईस्ट, हाथरस, अलीगढ़, आजमगढ़ और लखनऊ में एक और मुजफ्फरनगर में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के चार-चार मुकदमें और आपराधिक साजिश के दो मुकदमें दर्ज है।

BHIM ARMY will support BSP in UP Election 2022 Bhim Army expelled Chandrashekhar Azad Ravan SPUP | UP Eletion 2022: चंद्रशेखर आजाद के दावे के उलट BHIM ARMY करेगी BSP का समर्थन,

इसके अलावा चंद्रशेखर के खिलाफ बलवा, मारपीट, घर में घुसकर धमकी देने और कोरोना महामारी एक्ट में भी केस दर्ज है। उनके, पत्नी और कुटुंब के नाम कुल 44.14 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें 26.14 लाख रुपये की चल और 17 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...