रिपोर्ट: सत्यम दुबे
गाजियाबाद: जुर्म की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। दरअसल, जिले के कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्टरी में तैनात गार्ड ज्ञानेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह तीन बजे परिसर में ही कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां बरसा दीं। गार्ड के गोली मारने के कारण बिहार के रहने वाले कर्मचारी राजू यादव की मौत हो गई, जबकि बिहार के बलिया जिले के रहने वाले उमेश यादव व विजय यादव हमले में घायल हो गए।
मिला जानकारी के मुताबिक रात नौ बजे करीब आरोपी गार्ड ने इन लोगो को फायरिंग कर हत्या करने की धमकी दी थी। उमेश और विनय को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि मृतक राजू के रिश्तेदार व सहकर्मी की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने हत्या व हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों लोग दिन में ड्यूटी करने कर नौ लोगों समेंत फैक्टरी के गेट के पास स्थित गार्ड रूम के पास कमरे में सो रहे थे। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे फैक्टरी के गार्ड ज्ञानेंद्र ने खिड़की से अपनी लाइसेंसी बंदूक से कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
ताबड़तोड़ फायरिंग होती देख कमरे में सो रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से उनके रिश्तेदार राजू यादव के अलावा बलिया के गांव व्यासी निवासी विजय यादव और गांव हसनपुरा निवासी उमेश घायल हो गए। दूसरे कमरे में सो रहे कर्मचारियों ने यूपी-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी गार्ड ज्ञानेंद्र को हिरासत में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन रास्ते में ही राजू यादव की मौत हो गई।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गार्ड ज्ञानेंद्र ने कमरे में सो रहे कर्मचारियों पर गोली चलाई थी, जिसमें राजू यादव की मौत हो गई। दो अन्य कर्मचारियों को भी गोली लगी है, जिनका एमएमजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।