1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा : जी मीडिया समूह के 8 कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना से ठीक हुए

ग्रेटर नोएडा : जी मीडिया समूह के 8 कर्मचारी समेत 10 लोग कोरोना से ठीक हुए

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक करके घर भेजा गया।

इसमें 8 लोग ज़ी न्यूज़ मीडिया समूह के कर्मचारी हैं। सभी से घर पर 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को घर भेजा गया है। इसमें से 8 मरीज जी मीडिया समूह के कर्मचारी हैं।

उन्होंने बताया कि मरीजों से 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी गई है।

जिम्स से अब तक 99 मरीजों को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। जबिक वार्ड में 60 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...