रिपोर्ट: सत्यम दुबे
आगरा: कोरोना महामारी का दूसरा लहर भी योगी सरकार के नीति और निर्णय से सूबे में काफी हद तक न के बराबर हो गया है। टीम-9 के साथ बैठक कर सीएम योगी ने सूबे को अनलॉक करने का फैसला लिया है। लेकिन इस दौरान सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करना होगा। लगभग दो महीने की बंदी के बाद बुधवार सुबह ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। देखें RNI टीम की आगरा से खास कवरेज।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और जिला प्रशासन ने ताजमहल समेत सभी स्मारकों को आम पर्यटकों के लिए खोलन के साथ ही गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के अनुसार एक बार में 650 पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति होगी। सुबह से शाम तक पर्यटकों की निकासी के आधार पर पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा, जिससे एक बार में 650 से ज्यादा सैलानी अंदर न रह सकें।
आपको बता दें कि ताजमहल खुलने के बाद ब्राजील की मेलिशा पहली पर्यटक रही। वह तीन महीने पहले भारत आईं थीं। दिल्ली और वाराणसी का भ्रमण कर चुकी हैं। जैसे ही उन्हें ताजमहल खुलने की जानकारी हुई तो सबसे पहले ताजमहल देखने के लिए सुबह 5:05 पर पहुंच गईं। पहला पर्यटक बनने पर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।
इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के साथ वार्ता कर जिला प्रशासन ने स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या मंगलवार को तय कर दी थी। एएसआई की टिकट तीन घंटे के लिए मान्य होगी। न केवल ताज, बल्कि आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, एत्माद्दौला स्मारक में भी 650 पर्यटकों को एक बार में प्रवेश मिल सकेगा।
पर्यटकों का सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ताजमहल घूमने आये, सभी पर्यटकों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा मास्क, सैनिटाइजर थर्मलस्क्रीमिंग इन सभी का उपयोग करना आवश्यक होगा।
हमारी टीम ने जब ताजमहल के गाइड, फोटोग्राफर से बात की तो उनका साफ तौर से कहना है कि ताजमहल खुलने से उन्हें रोजगार मिल गया है। जिससे वे अपने घर का पालन पोषण कर सकेंगे ताजमहल के बंद होने से उनकी भी आर्थिक स्थिति चरमरा गई थी। लेकिन अब ताजमहल खुलने से अब उनके चेहरे पर खुशी का माहौल है।