गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर के पंचलोक कॉलोनी में कुछ बदमाशों ने लूटपाट के बाद महिला की हत्या कर दी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने खुलासा किया कि, महिला के पति ने ही हत्या की साजिश रची थी।
साथ ही पुलिस ने बताया कि, आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्होंने बताया कि, महिला के पति ने हत्या के लिए उन्हें दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसके बाद पति समेत दो झोलाछाप डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
इस खुलासे के बाद पड़ोसियों में हड़कंप मच गया और एक स्थानीय युवक ने बताया कि, मृतक महिला का पति अपनी साली से शादी करना चाहता था और इस बात को लेकर पति- पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।