1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद:अखिलेश यादव पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंचे

फिरोजाबाद:अखिलेश यादव पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंचे

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

फिरोजाबाद में शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में कई उपद्रवियों की जान चली गई। वहीं अखिलेश यादव उपद्रव में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद फिरोजाबाद में हुए उपद्रव में पीड़ितों पर लगे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कन्नौज में हुए बस हादसे पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अखिलेश ने कहा कि, सरकार को सभी मृतकों को दस-दस लाख रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच भी कराने के लिए उन्होंने मांग की। इस बीच उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार में बनने वाला बस स्टॉप अभी तक नहीं बना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...