1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद में बस और डीसीएम के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

मुरादाबाद में बस और डीसीएम के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत, कई घायल

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां पंजाब से चलकर पिलीभीत जाने वाली बस और एक डीसीएम में जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि बस ने पीछे से डीसीएम को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई यात्री घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों की मानें तो यह घटना दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुई। बताया जा रहा है कि बस पंजाब से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जा रही थी। इसमें लगभग 60 मजदूर सवार थे। वहीं डीसीएम में भी लगभग दो दर्जन लोग सवार थे। दोनों के बीच तेज टक्कर हुई।

मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी

घटना की सूचना पाकर मौके पर सभी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि एक बस और पिकअप पलट गई है। 5 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच जारी है।

इस सड़क हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायल लोगों के उपचार पर नजर रखने के लिए कहा है।   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...