1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: नगरपालिका द्वारा पालिका कर्मियों को प्रदान की गई पी पी ई किटें व मास्क

फर्रुखाबाद: नगरपालिका द्वारा पालिका कर्मियों को प्रदान की गई पी पी ई किटें व मास्क

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस से बचाव हेतु कायमगंज नगरपालिका द्वारा पालिका कर्मियों को पीपीई किट एवं पुलिस कर्मियों को मास्क प्रदान किए गये।

कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बङी भूमिका नगरपालिका के सफाई कर्मियों की है।इसके बाद पुलिस कर्मी व अन्य भी हैं।

जो मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।इसे ध्यान रखते हुए नगरपालिका कायमगंज के चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा उन्हें महफूज रखने के लिए 100 पीपीई किटों एवं 100 मास्को की व्यवस्था की गई है।

नगरपालिका द्वारा मंगाई गई पीपीई किट एवं एन 19 मास्क कायमगंज के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय।

चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा पालिका कर्मियों को प्रदान किए गये वहीं सफाई कर्मियों को पीपीई पहनाकर डेमो किया गया।

इसके साथ ही साथ पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर, प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय एवं उनके साथ आए पुलिस कर्मियों को मास्क प्रदान कर।

कोरोना योद्धा के रूप में चेयरमैन सुनील चक, अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर, प्रधान लिपिक रामभवन यादव, जेई प्रशांत कुमार व विजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर ने बताया कि पालिका कर्मियों की रोजाना थर्मल स्क्रीनिंग के लिए एक मशीन आ गई है तथा एक सेनेटाइजेशन मशीन मंगाई गई है। जिससे गेट पर प्रवेश करते ही आने वाला खुद ही सेनेटाइज हो जायेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...