Reporter–Satish gupta
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने क्वारेंटाइन सेन्टर बी आर एस लान फर्रुखाबाद, श्री दद्दू जी कृषि महाविद्यालय, प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस, जे एस एम पब्लिक स्कूल एवं स्पोर्ट्स गार्डन का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
क्वाँरेटाइन सेन्टर में अन्य प्रदेश एवं बाहर से आये प्रवासियों से जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने वार्ता कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अपनी निगरानी में वहां पर मौजूद प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने प्रवासियों को खाद्य सामग्री प्रदान कर घरों के लिए रवाना किया ।
सभी प्रवासियों को घर पहुंचने के पश्चात 21 दिन तक क्वाँरेटाइन प्रोटोकॉल में रहने के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिये।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने क्वारेंटाइन सेन्टर श्री दद्दू सिंह कृषि कालेज कृष्णा नगर कमालगंज में संचालित रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान रसोई में गन्दगी मिलने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान क्वारेंटाइन सेन्टरों पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बच्चों को पारले बिस्कुट वितरित किए
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग में अधिक तापमान होने पर प्रवासी का सैम्पल कराया जाए।