1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा: बिना बैंड बाजा आई बरात, बाइक से विदा हुई दुल्हन

इटावा: बिना बैंड बाजा आई बरात, बाइक से विदा हुई दुल्हन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

इटावा: लॉकडाउन में मांगलिक कार्य भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करए जा रहे हैं।

बतादें कि, ऐसा ही एक विवाह बुधवार की रात हुआ। शहर के सती मोहाल निवासी संतोष कश्यप की तीसरे नंबर की बेटी दीक्षा की शादी शहर के गिलहरी पुल निवासी अंकित से हुई। बिना बैंडबाजा के बरात आई सारी वैवाहिक रस्में पूरी हुईं। आपको बतादें कि, बृहस्पतिवार की सुबह दूल्हा बाइक पर दुल्हन को विदा कराकर ले गया।
दुल्हन के पिता संतोष ने बताया वह शहर में एक मेडिकल स्टोर पर गार्ड है। चार पुत्रियों में दीक्षा तीसरे नंबर की बेटी है। लॉकडाउन होने से दोनों विवाहित पुत्रियां भी शादी में नहीं आ सकीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...