यूपी के जिले जौनपुर में सोमवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस बीच, सात संक्रमित स्वस्थ भी हो गए। जिले में कोरोना पॉजिटिवों की कुल संख्या 138 हो गयी। वर्तमान में 113 एक्टिव मरीज हैं।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक बीएचयू से सोमवार को 72 कोरोना संदिग्धों के सैंपलों की रिपोर्ट आयी। इनमें आठ लोग पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट में 64 लोग निगेटिव मिले। आठ कोरोना पॉजिटिव को मिलाकर जनपद में अब 138 पॉजिटिव केस हो गए। हालांकि सात लोग पीड़ित भी आज स्वस्थ हुए। अब तक 22 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 130 नए लोगों के सैंपल लिये गये। अब तक कुल 2846 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 2488 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।