उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा, सीएम ने कहा-पिछली सरकारों ने प्रदेश की दुर्गति की है। पहले प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। पहले आए दिन दंगे होते रहते थे। पहले बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। इस दौरान सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा, सीएम ने कहा-पिछली सरकारों ने प्रदेश की दुर्गति की है। पहले प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। पहले आए दिन दंगे होते रहते थे। पहले बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।
सीएम ने कहा, भारत की परम्परा ऋषि परम्परा से जुड़ी है। आपका उत्साह बता रहा मैनपुरी में सभी सीटें जीतेंगे। मैनपुरी की चारों सीटें बीजेपी जीतेगी। जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। बीते 5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में आज सुरक्षा का माहौल है।
अब अगर कोई दंगा करेगा तो भरपाई भी करेगा। अपराध-अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है हमारी। आज कांवड़ यात्रा भी धूमधाम से निकलती है। पहले यूपी में पलायन होता था। आज यूपी विकास के पथ पर चल रहा। नौजवानों को रोगजार के भटकना नहीं पड़ेगा। पहले नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था। हमने साढ़े 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी।
सीएम योगी ने कहा, हम जो कहते हैं वो करते हैं। भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। सपा आतंकियों के केस वापस लेती थी। सपा की संवेदना किसान,गरीब के प्रति नहीं थी। सपा की संवेदना आतंकियों,माफियाओं के साथ’। सरकार में आते ही हमने कर्जमाफी की। ‘किसानों के कर्जे को माफ करने का काम किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। वही, दो चरणों के चुनाव भी शांतिपूर्वक संपन्न हो चुके है। बता दे, तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे थमेगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए यह चरण अहम है। बीजेपी ने 2017 के चुनाव में इन 59 में से 49 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अखिलेश यादव के चुनाव क्षेत्र करहल में जनसभा करेंगे।
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होंगे। 20 फरवरी को तीसरे चरण को चुनाव होगा। तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौर में 2.16 करोड़ मतदाता 627 उन्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे।