उत्तर प्रदेश में नए डीजीपी के लिए शासन ने केंद्र को 7 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल भेजा है। दरअसल 31 जनवरी को डीजीपी ओपी सिंह रिटायर हो रहे हैं। डीजीपी के रिटायर होने से पहले प्रदेश में नए डीजीपी का चयन किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, पैनल में उन्हीं अफसरों के नाम शामिल किया गया है, जिनका कम से कम डेढ़ साल या उससे अधिक का कार्यकाल बचा हुआ है।
(1)1985 बैच के आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी। वे विजिलेंस में डायरेक्टर हैं।
(2) 1986 बैच के सुजानवीर सिंह। उनकी सर्विस सितंबर 2021 तक बची है।
(3) 1987 बैच के आरपी सिंह। अभी ईओडब्ल्यू के डीजी। रिटायरमेंट फरवरी 2023 में है।(4)1987 बैच के ही विश्वजीत महापात्रा और जीएल मीना।
(5) 1988 बैच के आनंद कुमार और राजकुमार विश्वकर्मा। दोनों की सर्विस तीन साल से अधिक बची हुई है।