देवरिया- देश में किसानों का आंदोलन जहाँ थमने का नाम नही ले रहा है, वही उनके समर्थन में भी कुछ राजनैतिक दलों ने भी केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया नया किसान कानून बिल को वापस लेने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर देवरिया जिले में भी सपा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर आंदोलित किसानों के समर्थन में केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया। तीनो कानून को वापस लेने की मांग का पुरजोर समर्थन किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव ने कहा कि किसानों के हित मे केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए। तभी किसानों का भला होगा। उधर इलाहाबाद पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अवनीश यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में किसानों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहा है।
किसान प्रधानमंत्री से अपने हित की बात कर रहा है जो नया बिल आया है, उसका किसान विरोध कर रहे है। आज उसी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता हर एक सिपाही और हर एक किसान प्रदर्शन कर रहे है। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में हम सब लगातार भारतीय जनता पार्टी के इस किसान विरोधी सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहेंगे