1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने खून से लिखा पत्र

अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने खून से लिखा पत्र

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत अर्जी पर सुनवायी एमपीएमए कोर्ट ने एक जून तक के लिए टाल दी थी।

आपको बता दे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को  20 मई को आगरा में अवैध रूप से धरना प्रदर्शन करने के आरेाप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब उनकी रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने खून से पत्र लिखा है। नेताओं ने सरकार के ऊपर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता विकास अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज खून से पत्र लिखें। आपको बता दे इस मसले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि यूपी सरकार उनके सेवाकार्यों का दमन करके उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्हें बेवजह जेल में रखना सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...