किसानों के हित में कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है- योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के मोहनलाल गंज में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से संवाद करते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित में कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा 'किसान सम्मान निधि' योजना के अंतर्गत देश के किसानों के खाते में धनराशि के ऑनलाइन हस्तांतरण कार्यक्रम में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/6U6RkzFgIU
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 25, 2020
अपने समय में किसानों के हित वाली स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की जगह उस पर आठ साल तक कुंडली मारकर बैठी रही। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लागू किया।
गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए अगर किसी ने आर्थिक स्वावलंबन की शुरुआत की थी, तो वह शुरुआत अटल जी ने की थी। आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने उसे एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है: #UPCM श्री @myogiadityanath जी#PMKisan pic.twitter.com/2KaQG2JTuf
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 25, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन लोगों को देश की प्रगति और किसानों तरक्की अच्छी नहीं लगती वह षड्यंत्र करने में लगे हैं। यूपी में किसानों के साथ धोखेबाजी करने वालों के लिए जेल ही परमानेंट ठिकाना है। किसानों के हितों की रक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पिछले 03 वर्ष के दौरान 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र, उत्तर प्रदेश में बने हैं। यह कृषि विज्ञान केंद्र, किसानों को तकनीकी जानकारी से लेकर अच्छे बीज की जानकारी और खेती के विविधीकरण की दिशा में एक बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं: #UPCM श्री @myogiadityanath जी#PMKisan pic.twitter.com/jWO2v9ZzGu
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 25, 2020
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों और युवाओं का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किसानों युवाओं के हितों में शुरू किये गए कार्यक्रमों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए सुधारों के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पांच किसानों को ट्रैक्टर की चाभी, तीन को राइस पोर्टेबल मिलर मशीन और एक को स्माल आयल एक्सट्रेक्शन मशीन भेंट किया।
आपने देखा होगा कि बीते 04 वर्षों में एक भी चीनी मिल नहीं बेची गई बल्कि चीनी मिलों को चलाने का कार्य हुआ है। साथ ही चौधरी चरण सिंह जी की कर्मभूमि रमाला चीनी मिल का भी हमने नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण करने का कार्य किया: #UPCM श्री @myogiadityanath जी#PMKisan pic.twitter.com/rnFySgqTfk
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 25, 2020
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में जब नौकरी निकलती थी तो परिवार के लोग अलग-अलग जगहों पर वसूली के लिए झोला ले कर निकल पड़ते थे। तब चौथ वसूली होती थी, लेकिन पिछले साढ़े तीन सालों में जो भी नौकरी निकली उसमें योग्यता को वरीयता दी गयी। आज कोई नौकरी के नाम पर वसूली नहीं कर सकता क्योंकि उसे पता है कि अगर ऐसा किया तो जेल में जाना पड़ेगा। आज माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाने का काम हम कर रहे हैं। किसानो की जमीन मुक्त करा रहे हैं।
आपने देखा होगा कि बीते 04 वर्षों में एक भी चीनी मिल नहीं बेची गई बल्कि चीनी मिलों को चलाने का कार्य हुआ है। साथ ही चौधरी चरण सिंह जी की कर्मभूमि रमाला चीनी मिल का भी हमने नवीनीकरण एवं विस्तारीकरण करने का कार्य किया: #UPCM श्री @myogiadityanath जी#PMKisan pic.twitter.com/rnFySgqTfk
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 25, 2020
ऐसे में जिनको देश की प्रगति और किसानों तरक्की अच्छी नहीं लगती वह षड्यंत्र करने में लगे हैं। इन्हीं लोगों ने जातिगत हिंसा फैलाने का काम किया था। उसमें सफल नहीं हो पाए तो नया षड्यंत्र रच रहे हैं। किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहें हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
क्योंकि मत और मजहब के आधार पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करना ही जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उद्देश्य बना लिया हो,उनसे आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वो किसानों,नौजवानों के बारे में सोचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाना सर्वथा उपयुक्त है, क्योंकि किसानों को समृद्धि के लिए कार्यक्रम बनाने का कार्य आजादी के बाद श्रद्धेय अटल जी के कार्यकाल 1998 में ही शुरू हुआ था।