1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चंदौली में जनसभा को किया संबोधित, सीएम योगी पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चंदौली में जनसभा को किया संबोधित, सीएम योगी पर जमकर साधा निशाना

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आज चंदौली में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि, आपके क्षेत्र में माफिया हैं, उन पर आज तक योगी सरकार का बुलडोजर क्यों नहीं चला? इस सरकार ने आपके रोजगार के लिए कुछ नहीं किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

यूपी विधानसभा चुनाव के 6वें चरण का मतदान खत्म होने वाले है। यूपी चुनाव के 6वेंचरण में 10 जिलों की 57 सीटों वोटिंग जारी है। 57 विधानसभा सीटों पर 676 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें 66 महिला प्रत्याशी कैंडिडेट भी हैं। वहीं इस बीच सभी राजनीतीक पार्टीयों ने सतवें चरण के लिए प्रचार तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी आज चंदौली में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि, आपके क्षेत्र में माफिया हैं, उन पर आज तक योगी सरकार का बुलडोजर क्यों नहीं चला? इस सरकार ने आपके रोजगार के लिए कुछ नहीं किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के लिए इस सरकार ने कुछ नहीं किया। इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। वहीं इससे पहले आज प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के राम मंदिर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दोस्त केवल अमीर हो रहे है। और PM के दोस्तों के कर्ज माफ किये जा रहे है। और सरकार पांच किलो राशन देकर मूर्ख बना रही है।

कांग्रेस महासचिव पार्टी सकलडीहा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आ रही है। स्थानीय संगठन ने दो दिनों के कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी। इसमें तीन को सकलडीहा में जनसभा व 4 मार्च को रोड-शो का कार्यक्रम शामिल है। 3 तारीख के कार्यक्रम के लिए अनुमति मिल गई है। प्रियंका के आगमन की सूचना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के प्रयास में हैं। हालांकि, उसी दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है। इसलिए भीड़ जुटाना कांग्रेसियों के लिए उतना आसान नहीं होगा। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माधवेंद्रमूर्ति ओझा ने बताया कि तीन मार्च को प्रियंका गांधी की जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए संगठन तैयारी में जुटा है।

जिले के चार विधानसभओं में कांग्रेस की ओर प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। जो जनसंपर्क करके मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे है। लेकिन बड़ी बात यह है कि पिछले तीन दशक से जिले के किसी भी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। ऐसे में प्रियंका गांधी की जनसभा के बाद भी प्रत्याशियों को चुनाव जीताने में संगठन के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

वही, चंदौली  में चकिया विधानसभा में मंगलवार को भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने काटा  में रैली को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर कर निशाना भी साधा। उन्होंने योगी को रक्षक और अखिलेश को भक्षक कहा। जेपी नड्डा यहां चकिया विधानसभा के काटा गांव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एक जनसभा की। इसके पहले इस इलाके में कभी भी इतने बड़े नेता की रैली कई वर्षों से नहीं हुई थी। भाजपा ने यहां से कैलाश खरवार को उमीदवार बनाया है, जो पेशे से शिक्षक हैं और कई दशकों से संघ से जुड़े हुए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...