रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: सूबे के अंबेडकरनगर के टांडा इलाको से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके जानकर आप दांतो तले उंगली दवा लेंगे। दरअसल, इस इलाके से चार लड़को के साथ भागी लड़की उस वक्त कन्फ्यूज जब उसे चारों में से किसी एक लड़के को पसंद करना था। आपको बता दें कि लड़की तय ही नहीं कर पा रही थी, कि वह किस लड़के से शादी करे, उसको खुद ही समझ में नहीं आ रहा था, कि वह किस लड़के से ज्यादा प्यार करती है।
चारो लड़को को लेकर लड़की सोचती ही रह गई, कि वह किससे शादी करे, बावजूद इसके कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। जिसके बाद यह मामला पंचायत में गया। पंचायत भी इस समस्या से हैरान हो गया। अंतत: पर्ची डालकर फैसला करना पड़ा।
इस घटना की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की का कन्फ्यूजन इतना बढ़ा कि बाकायदा पंचायत बैठी। आपको बता दें कि पांच दिन पहले लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए।
इधर लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे। इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।
जबकि दूसरी तरफ चारों लड़को में कोई भी लड़की से शादी करने को तैयार नहीं थे। लेकिन पंचायत के कहने पर उन्हें पर्ची डालकर लिए गए फैसले को स्वीकार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में इस समस्या पर मंत्रणा कर शादी के फैसले का यह तरीका निकाला।
पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्चे से इसमें से एक पर्ची उठाने को कहा गया। बच्ची के पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया। लड़की की शादी उस लड़के से तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था। इस तरह से इस समस्या का समाधान निकला।