रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। चाहे चुनावी स्टार प्रचारकों की बात करें, चाहे देश के अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में बात करें याफिर सोशल मीडिया की बात करें। CM योगी की चारो तरफ धूम है। बात करें सोशल मीडिया की तो अब CM योगी का जलवा स्वदेशी ऐप कू पर भी हो गई है। इस ऐप पर उनके फॉलोवरों की संख्या वन मिलियन 10 लाख पहुंच गई है।
आपको बता दें कि CM योगी का अकाउंट कू पर फरवरी 2021 में खुला था। 4 महीने में ही उनके 10 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। जबकि बात करें ट्वीटर की तो ट्विटर पर भी CM योगी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से कई साल बाद आने हैं। इसके बाद भी फॉलोवर्स की संख्या में उनसे काफी आगे निकल गए हैं।
ट्वीटर पर अखिलेश यादव जुलाई 2009 में ही आ गए थे CM योगी सितंबर 2015 में ट्विटर पर आए। फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टि्वटर पर अखिलेश यादव से 47000 फॉलोअर्स आगे हैं। सोशल मीडिया के अलावा CM योगी देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आते हैं।
बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ CM योगी ने कोरोना महामारी में अपने कुशल नीति और प्रबंधन के कारण देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना पर काबू पाया था। CM योगी की कुशल नीति और प्रबंधन देश के अन्य राज्यों में एक नजीर बनी। इसके साथ ही महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए CM योगी ने ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर दिया है। जून महीने में एक करोड़ वाक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था, जो 6 दिन पहले 24 जून को ही पूरा कर लिया गया।