रामपुर में बीजेपी की और से नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव ओलख, विधायक राजबाला, पैक्सफेड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता आदि। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया कार्यक्रम का प्रारंभ किया।
वहीं हजारों की संख्या में रंगोली मंडप पर कार्यकर्ताओं का हुजूम रैली के रूप में परिवर्तित हो गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ गूंज उठा। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर राज्यमंत्री जल शक्ति का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
वहीं इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारों के साथ रैली आगे बढ़ रही थी, इस दौरान सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच ,विश्व हिंदू परिषद ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संघ अंदर संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस रैली में हजारों की संख्या में जनसामान्य – कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर समाज का व्यक्ति हर धर्म का रैली में शामिल होकर मोदी जी को अपना नागरिक संशोधन विधेयक के समर्थन दिया। इस मौके पर बलदेव औलख जी ने कहा, विपक्षी झूठी अफवाहें फैलाकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है।
आगे उन्होंने कहा कि, यह कानून नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं है। भारत में रहने वाला नागरिक इसका विरोध कर रहा है तो वह निश्चित रूप से संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहे हैं और लोकतंत्र को भी कलंकित कर रहे हैं।