1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहर: 3 महीने से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

(बुलंदशहर से संवाददाता जावेद खान की रिपोर्ट)

बुलंदशहर में वेतन नहीं मिलने से नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, अगर उन्हें वेतन नहीं मिला तो वह काम नहीं करेंगे।

साथ ही कर्मचारियों का आरोप है कि, उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिस वजह से उनको काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बताते चलें कि, पिछले हफ्ते भी सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद संबंधित अधिकारियों ने 14 तारीख तक वेतन देने का वादा किया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद भी वेतन नहीं मिलने के बाद कर्मचारियों ने नगरपालिका में विरोध-प्रदर्शन किया।

साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि, 77 सौ मासिक वेतन में से ठेकेदार, नगर पालिका चेयरमैन की मिलीभगत के बाद उन्हें 55 सौ ही हर महीने रकम दी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...